बड़ौत: भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह राणा ने थामा राष्ट्रीय लोक दल का दामन, जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

बागपत

बागपत उत्तर प्रदेश के बड़ौत तहसील क्षेत्र के ग्राम निरपुड़ा निवासी और ईंट भट्टा निर्माता समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम सिंह राणा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय लोक दल का दामन थाम लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत उत्तर प्रदेश के बड़ौत तहसील क्षेत्र के ग्राम निरपुड़ा निवासी और ईंट भट्टा निर्माता समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम सिंह राणा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय लोक दल का दामन थाम लिया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय लोक दल के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने विक्रम सिंह राणा को पार्टी की नीतियों से जोड़ते हुए उन्हें लोक दल की सदस्यता ग्रहण कराई।

जयंत चौधरी ने विक्रम सिंह राणा को फूल-मालाएं पहनाकर और पार्टी का पटका उड़ाकर रालोद परिवार में उनका स्वागत किया।

चौधरी चरण सिंह की नीतियों को बढ़ाएंगे आगे: विक्रम सिंह राणा
अपने भारी समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह राणा ने कहा:

“भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल में शामिल होना मेरे लिए गौरव की बात है। किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलते हुए रालोद संगठन को धरातल पर मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने जो मान-सम्मान मुझे दिया है, मैं उसकी गरिमा को बनाए रखते हुए पार्टी की नीतियों और विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और गरीबों को साथ लेकर चलने वाला एक मजबूत संगठन है। यही वजह है कि आज सभी जातियों और वर्गों के लोग बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोक दल से जुड़ रहे हैं।

समारोह में रालोद के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

विक्रम सिंह राणा के रालोद में शामिल होने के इस महत्वपूर्ण अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, सुरेश राणा, नरेश डायरेक्टर, जितेंद्र राठी डायरेक्टर, रविंदर चौधरी, बृजपाल सिंह राठी, सुधीर राठी, कुलबीर राठी, अरविंद तोमर, अजीत राठी, कृष्ण देव राठी, विजेंद्र राणा, जितेंद्र कंडेरा, विकास राठी, मन्नू प्रधान बिराल, परमिंदर बिराल और उपेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में रालोद पदाधिकारी और विक्रम सिंह राणा के समर्थक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.