डिबाई: डॉ. रचित गुप्ता के नवीन प्रतिष्ठान पर गूंजे ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारे, भव्य रथयात्रा और प्राण-प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर में शुक्रवार को डॉ. रचित गुप्ता के नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ के शुभ अवसर पर भगवान श्रीश्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलदेव एवं बहन सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर में शुक्रवार को डॉ. रचित गुप्ता के नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ के शुभ अवसर पर भगवान श्रीश्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलदेव एवं बहन सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। हरे कृष्ण सेंटर के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य धार्मिक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथ पर पुष्पवर्षा कर भगवान का जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया।

हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ नगर

यह अलौकिक रथयात्रा हरे कृष्ण सेंटर, महादेव चौराहा से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुई। इसके बाद रथयात्रा पैंठ चौराहा, मंगल बाजार, मंडी गेट तथा हनुमान मंदिर मार्ग से होती हुई पुनः हरे कृष्ण सेंटर पर पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी उद्घोष, मधुर हरिनाम संकीर्तन और मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। रथयात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ रथ की डोरी खींचकर अपनी आस्था प्रकट की।

विधि-विधान से हुई प्राण-प्रतिष्ठा, लगा छप्पन भोग

रथयात्रा के समापन के उपरांत डॉक्टर रचित गुप्ता के नवीन प्रतिष्ठान पर भगवान जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के श्रीविग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक विद्वानों द्वारा पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। इस अवसर पर अलौकिक लीला कथा, दिव्य महाआरती और भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

समरसता और लोककल्याण का प्रतीक है रथयात्रा

सनातन धर्म में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को समरसता, सेवा और लोककल्याण का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि रथ पर सवार भगवान के दर्शन करने मात्र से ही भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसी अटूट आस्था के साथ डिबाई वासियों ने भगवान से क्षेत्र की सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

इस संपूर्ण धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में हरे कृष्ण सेंटर के पदाधिकारियों, स्थानीय संभ्रांत नागरिकों और श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.