गढ़मुक्तेश्वर: हाईवे पर कानून हाथ में लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, महिला के पैर पकड़वाकर मंगवाई माफी; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग  से कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाती एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग  से कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाती एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक महिला और दो युवकों ने सरेआम सड़क पर उसकी बर्बरतापूर्वक पिटाई कर दी। तालिबानी अंदाज में की गई इस मारपीट और युवक से जबरन पैर पकड़वाकर माफी मंगवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस प्रशासन और हाईवे की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंगई पर आमादा दो युवक और एक महिला, पीड़ित युवक को पक्की सड़क पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ों की बरसात कर रहे हैं। पीड़ित युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा।

हद तो तब हो गई जब मारपीट के दौरान युवक को घुटनों के बल बैठाकर महिला के पैर पकड़ने और नाक रगड़कर माफी मांगने पर मजबूर किया गया। शर्मनाक बात यह रही कि व्यस्त दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यह पूरा ड्रामा चलता रहा, दर्जनों गाड़ियां और राहगीर वहाँ से गुजरे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर बीच-बचाव करने या पुलिस को सूचना देने की जहमत नहीं उठाई और लोग तमाशबीन बने रहे।

सूत्रों के मुताबिक, मारपीट कर रहे पक्ष का दावा है कि पीड़ित युवक ने महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ या अभद्र टिप्पणी की थी। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपियों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय स्वयं ‘ऑन द स्पॉट’ इंसाफ करने का पैंतरा अपनाया और युवक को सरेबाजार कानून हाथ में लेकर प्रताड़ित किया।

हालांकि, न्यूज़ पोर्टल इस वायरल वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। घटना का संज्ञान लेते हुए गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान ले लिया गया है। पुलिस की एक विशेष टीम वीडियो फुटेज के आधार पर घटना स्थल, मारपीट करने वाले युवकों, महिला और पीड़ित युवक की शिनाख्त करने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि यदि किसी के साथ कोई अभद्रता हुई थी, तो उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी। इस तरह सरेआम सड़क पर किसी को पीटना और कानून हाथ में लेना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ सख्त विडिंग और दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.