पिलखुवा: ठेकेदार का अपहरण कर जंगल में बेरहमी से पीटा, मांगी 5 लाख की रंगदारी; गला घोंटकर हत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

पिलखुवा/हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से रंगदारी और अपहरण की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से रंगदारी और अपहरण की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक स्थानीय ठेकेदार ने दो नामजद आरोपियों पर उसका अपहरण करने, सुनसान जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और 5 लाख रुपये की मोटी रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने रंगदारी न देने पर उसका गला घोंटकर उसे जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित ठेकेदार की लिखित तहरीर पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन तफ्तीश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हावल निवासी नौशाद (पुत्र शमशाद) पेशे से ठेकेदार हैं। नौशाद ने थाने में शिकायती पत्र देकर आपबीती बताते हुए कहा कि बीती 15 जुलाई की रात करीब 10:00 बजे आरोपियों ने उनके मोबाइल पर फोन किया और जरूरी बात करने के बहाने मिलने के लिए बुलाया।

ठेकेदार नौशाद जैसे ही तय स्थान पर पहुंचे, वहाँ दोनों आरोपी पहले से ही घात लगाए खड़े मिले। आरोपियों ने जबरन नौशाद को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे पिलखुवा के सुनसान जंगल की तरफ ले गए।

पीड़ित ठेकेदार का आरोप है कि जंगल में ले जाकर आरोपियों ने सबसे पहले उसका मोबाइल फोन छीन लिया, ताकि वह पुलिस या अपने परिजनों से संपर्क न कर सके। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उस पर लात-घूंसों से हमला कर दिया और बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।

आरोपियों ने पीड़ित के सामने 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग रखी। जब नौशाद ने इतनी बड़ी रकम तत्काल देने में असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने उसका गला घोंटकर उसे जान से मारने का प्रयास किया और कड़े लहजे में धमकी दी कि यदि रकम का इंतजाम नहीं हुआ, तो उसकी लाश भी किसी को नहीं मिलेगी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़ित ने पिलखुवा कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

इस दुस्साहसिक वारदात की सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस ने पीड़ित ठेकेदार का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। पिलखुवा पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद या लेन-देन का भी हो सकता है, हालांकि तहरीर के आधार पर संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.