शोहरतगढ़: अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव अनिल चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से की शिष्टाचार मुलाकात, क्षेत्र के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

शोहरतगढ़

अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव (शिक्षक मंच) और विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ नेता अनिल चौधरी ने बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव (शिक्षक मंच) और विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ नेता अनिल चौधरी ने बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात की। अनिल चौधरी ने अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार की केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से भेंट कर उन्हें बुके प्रदान किया और उनका आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया।

शोहरतगढ़ के विकास और जनसेवा को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान नेता अनिल चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के साथ शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न बुनियादी विकास कार्यों, जनसमस्याओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के संबंध में विस्तृत व सकारात्मक चर्चा की।

इसके साथ ही, आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को लेकर भी बातचीत हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने शोहरतगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान पर जोर

प्रदेश सचिव अनिल चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का मार्गदर्शन पार्टी को और अधिक गतिशील बनाने में सहायक सिद्ध होगा। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने की रणनीति पर विशेष विमर्श हुआ।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.