चिल्हियां: सीमा पर तस्करी का खौफनाक ट्रेंड! चंद रुपयों के लिए नाबालिग बच्चों के हाथों में थमाई जा रही डीजल की खेप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर

भारत-नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हियां थाना क्षेत्र अंतर्गत बजहा और उसके सीमाई इलाकों में डीजल की कालाबाजारी का एक बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक तरीका सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत-नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हियां थाना क्षेत्र अंतर्गत बजहा और उसके सीमाई इलाकों में डीजल की कालाबाजारी का एक बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक तरीका सामने आया है। क्षेत्र के बड़े तस्करों ने सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए अब मासूम और नाबालिग बच्चों को अपना ‘कैरियर’ बना लिया है। चंद रुपयों का लालच देकर बच्चों से कराई जा रही इस डीजल तस्करी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सीमा सुरक्षा और बच्चों के भविष्य पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत की तुलना में मित्र राष्ट्र नेपाल में डीजल की कीमतें काफी अधिक हैं। इसी अंतर का फायदा उठाकर मोटा मुनाफा कमाने के लिए तस्करों ने अब छोटी पुड़िया यानी छोटे स्तर पर संगठित नेटवर्क तैयार कर लिया है।

बजहा, नरखोरिया, रामनगर और मटियारिया क्षेत्र के सक्रिय तस्कर पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा की बकायदा ‘रेकी’ करते हैं। जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों की ढील मिलती है, ये तस्कर नाबालिग बच्चों के जरिए डीजल की खेप सीमा पार करा देते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बजहा और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन लगभग 300 से 400 लीटर डीजल अवैध रूप से नेपाल के पुनिंहवा, रंगपुर, रतनपुर और तुलसीडीहवा पहुंचाया जा रहा है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.