लोटन/सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन बाजार स्थित ऐतिहासिक व प्राचीन भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरी भव्यता के साथ निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन बाजार स्थित ऐतिहासिक व प्राचीन भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरी भव्यता के साथ निकाली गई। गाजे-बाजे, शंखध्वनि और ‘जय जगन्नाथ’ के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस यात्रा में आस्था और भक्ति का अनूठा समागम देखने को मिला। श्रद्धा और उल्लास से सराबोर इस ऐतिहासिक रथयात्रा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरा कस्बा पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
उड़ीसा के जगन्नाथ धाम की तर्ज पर चंदन की प्रतिमाओं ने किया नगर भ्रमण
लोटन बाजार के दक्षिण में घोघी नदी के पावन तट पर स्थित प्राचीन मंदिर से शुरू हुई यह रथयात्रा पूरी तरह से उड़ीसा के पुरी श्रीजगन्नाथ धाम की वैदिक परंपरा के अनुरूप आयोजित की गई। मंदिर में स्थापित चंदन की दुर्लभ लकड़ी से निर्मित भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की अलौकिक प्रतिमाओं को विशेष रूप से सुसज्जित रथ पर विराजमान किया गया।
यह रथयात्रा मंदिर परिसर से प्रस्थान कर लोटन कोतवाली, पेट्रोल पंप होते हुए मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान की आरती उतारी। नगर भ्रमण के बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं को गर्भगृह में पुनर्स्थापित किया गया।
दिग्गज राजनेताओं ने किया शुभारंभ, विधायक बोले- “सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक”
इस भव्य रथयात्रा का संयुक्त रूप से शुभारंभ सदर विधायक श्यामधनी राही, ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह, ग्राम प्रधान प्रदीप मोदनवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, रामनेवास यादव, भाजपा नेता सत्यप्रकाश राही, मंडल अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार शुक्ल तथा प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद मणि त्रिपाठी ने भगवान के रथ के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा हमारी सनातन संस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।
2002 से अनवरत जारी है परंपरा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मंदिर के महंत हनुमान दास ने इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोटन में इस ऐतिहासिक रथयात्रा की शुरुआत वर्ष 2002 में तत्कालीन जिलाधिकारी एन.एन. पाण्डेय के विशेष प्रयासों से हुई थी। तब से यह परंपरा हर साल निरंतर निभाई जा रही है।
इस महाआयोजन को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग एक दर्जन थानों की पुलिस फोर्स, ट्रैफिक पुलिस और अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीमें पूरे यात्रा मार्ग पर मुस्तैद रहीं।
इस ऐतिहासिक धार्मिक महोत्सव के दौरान दृगनारायण सिंह, श्रवण पाण्डेय, पवन मोदनवाल, प्रेमचंद मोदनवाल, शिवम विश्वास, अमितेश्वर शुक्ला, हेमंत सिंह, फूलचंद कन्नौजिया सहित भारी संख्या में लोटन क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, मातृशक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026













