लखीमपुर खीरी: नदी में नहा रहे 12 वर्षीय मासूम को जिंदा खींच ले गया आदमखोर मगरमच्छ, मचा हड़कंप; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, ग्रामीणों में दहशत

खीरी/लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना खीरी क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ बुधवार की दोपहर नदी में नहा रहे एक 12 साल के मासूम बच्चे पर आदमखोर मगरमच्छ ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना खीरी क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ बुधवार की दोपहर नदी में नहा रहे एक 12 साल के मासूम बच्चे पर आदमखोर मगरमच्छ ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। मगरमच्छ बच्चे का पैर पकड़कर उसे गहरे पानी के भीतर खींच ले गया। इस खौफनाक मंजर को देखकर साथ नहा रहे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप और कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला रेस्क्यू टीमों के साथ मौके पर पहुंच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम रौलिया निवासी रमेश सत्यार्थी का 12 वर्षीय पुत्र अनिकेत बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे गांव के ही अपने कुछ दोस्तों के साथ सकेथू चौकी नकहा के पास स्थित पुल के समीप नदी में नहाने गया था।

बच्चे पानी में अठखेलियां कर रहे थे, तभी पानी की गहराई में घात लगाकर छिपे एक विशालकाय मगरमच्छ ने अचानक अनिकेत पर हमला बोल दिया। मगरमच्छ ने झटके से मासूम का पैर अपने जबड़े में दबोचा और उसे गहरे पानी की तरफ खींचने लगा। घटना इतनी तेजी से हुई कि जब तक किनारे खड़े अन्य बच्चे कुछ समझ पाते या शोर मचाते, उससे पहले ही मगरमच्छ अनिकेत को लेकर गहरे पानी में ओझल हो गया।

नदी में डाला गया महाजाल, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

साथी बच्चों के शोर मचाने और रोने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर नदी की तरफ दौड़े। तत्काल इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन को दी गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना खीरी पुलिस, क्षेत्रीय लेखपाल और अन्य उच्च प्रशासनिक अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अनिकेत की सुरक्षित बरामदगी के लिए स्थानीय मल्लाहों, ग्रामीणों और पेशेवर गोताखोरों की मदद से नदी में एक व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। रेस्क्यू टीम ने नदी के बड़े हिस्से में महाजाल डलवाया है और मोटर बोट व नावों के जरिए संभावित ठिकानों पर लगातार खोजबीन की जा रही है। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक मासूम अनिकेत का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से नदी किनारे बसे रौलिया सहित आसपास के दर्जनों गांवों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में मगरमच्छों की लगातार बढ़ती संख्या और उनकी सक्रियता पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

ग्रामीणों का कहना है कि तराई क्षेत्र की इन नदियों पर तटवर्ती गांवों के किसान, मवेशी और बच्चे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आश्रित हैं। आरोप है कि बार-बार वन विभाग को सूचना देने के बाद भी आदमखोरों को पकड़ने या नदी किनारे फेंसिंग (बैरिकेडिंग) कराने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इंसानी जिंदगियों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी और ठोस कदम उठाए जाएं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.