धन उगाही के लिए बन गए “कलमकार”? UP गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत पत्रकार शिवम पाण्डेय के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई शुरू

महराजगंज

महराजगंज में पत्रकारिता की आड़ में वसूली करने वालों पर प्रशासन सख्त, असली पत्रकारों को मिलेगी राहत, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

क्या पत्रकारिता अब वसूली का जरिया बन गई है? इसी सवाल के बीच जिला प्रशासन ने पत्रकारिता की आड़ में धन उगाही करने वाले एक शख्स के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है।

सोनौली थाना क्षेत्र के शिवम पाण्डेय पर आरोप है कि वो “पत्रकार” बनकर लोगों को डराता-धमकाता था और अवैध उगाही करता था। इसी मामले में उसके खिलाफ UP गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत जिला बदर की याचना दाखिल की गई है।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक के समक्ष भेजी गई रिपोर्ट में शिवम पाण्डेय पुत्र जर्नादन पाण्डेय, निवासी लक्ष्मीनगर टोला टिसूरी, थाना सोनौली का नाम है। SP, CO और थानाध्यक्ष की संस्तुति के बाद प्रशासन ने 6 महीने के लिए उसे जनपद से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू की है।

असली कलम को मिली इज्जत

Image

जिले के तमाम असली पत्रकार ऐसे फर्जी लोगों से तंग आ चुके थे। “कलम के नाम पर वसूली” करने वालों की वजह से पूरे मीडिया की साख खराब हो रही थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से संदेश साफ है – अब कलम के साथ डंडा भी चलेगा।

आपराधिक रिकॉर्ड:

शिवम पाण्डेय के खिलाफ थाना सोनौली में BNS और SC/ST एक्ट के तहत पहले से 3 मुकदमे दर्ज हैं।

आगे क्या:

अगर याचना मंजूर हुई तो 6 महीने तक शिवम पाण्डेय को महराजगंज छोड़कर देवरिया में रहना होगा और वहां हाजिरी लगानी होगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.