निचलौल
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन और हेडफोन का इस्तेमाल करना किस कदर जानलेवा साबित हो सकता है, इसकी एक बानगी महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में देखने को मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन और हेडफोन का इस्तेमाल करना किस कदर जानलेवा साबित हो सकता है, इसकी एक बानगी महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में देखने को मिली है। यहाँ खोनौली ट्रांसफार्मर के पास कान में हेडफोन लगाकर लापरवाही से बाइक दौड़ा रहे एक युवक ने आगे जा रहे अधेड़ को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पीड़ित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में वाहन चलाते समय लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भारी आक्रोश है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोनौली निवासी संतोष कसौधन (45 वर्ष) पुत्र राम बेलाश बुधवार को अपनी बाइक से घरेलू कार्य के लिए खोनौली से निचलौल बाजार की ओर जा रहे थे। वे जैसे ही खोनौली ट्रांसफार्मर के समीप पहुंचे, तभी पीछे से बेहद तेज रफ्तार में आ रही एक पल्सर बाइक के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से भीषण टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्वयं घायल संतोष कसौधन के मुताबिक, पल्सर सवार युवक ने अपने दोनों कानों में हेडफोन लगा रखा था और वह तेज संगीत में मग्न था। इस वजह से वह न तो सामने चल रहे वाहन को देख पाया और न ही नियंत्रण रख सका।
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि संतोष कसौधन अपनी बाइक समेत उछलकर पक्की सड़क पर जा गिरे, जिससे उनके शरीर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से घायल संतोष को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।
सीएचसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे व जांच की, जिसमें संतोष कसौधन के पैर की हड्डी बुरी तरह टूटने (फ्रैक्चर) की पुष्टि हुई। घायल की नाजुक हालत और पैर की गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज व सर्जरी के लिए तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों में सड़क सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्याप्त हो गई है। लोगों का कहना है कि कान में हेडफोन लगाकर और रील्स व संगीत में मग्न होकर बाइक चलाने वाले युवा न सिर्फ अपनी बल्कि सड़क पर चल रहे बेकसूर राहगीरों की जान के भी दुश्मन बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने निचलौल पुलिस से मांग की है कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












