महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बागापार चौराहा स्थित साप्ताहिक बाजार में इन दिनों बाइक चोर गिरोह का आतंक चरम पर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बागापार चौराहा स्थित साप्ताहिक बाजार में इन दिनों बाइक चोर गिरोह का आतंक चरम पर है। दिनदहाड़े हो रही चोरी की वारदातों ने स्थानीय पुलिसिया गश्त और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खोल दी है। ताजा सनसनीखेज मामला सब्जी खरीदने आए एक युवक की लॉक मोटरसाइकिल चोरी होने का है। बाजार जैसे व्यस्त इलाके से चंद मिनटों में बाइक साफ होने से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागापार ग्राम सभा के टोला बरईठवा के रहने वाले प्रभाकर प्रजापति पुत्र तुलसी बुधवार की शाम करीब 6:00 बजे अपनी स्प्लेंडर प्रो बाइक संख्या: UP 56 K 6486 से घरेलू सब्जी लेने बागापार बाजार आए थे। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से बाइक को कायदे से लॉक किया और सड़क किनारे खड़ी कर बाजार के अंदर चले गए। लेकिन जब वे महज़ कुछ ही मिनटों बाद सब्जी लेकर लौटे, तो मौके से बाइक नदारद देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रभाकर ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की और काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
CCTV में कैद हुआ सफेद शर्ट वाला शातिर चोर, बरईठवा मार्ग की ओर भागा
पीड़ित प्रभाकर प्रजापति ने बताया कि यह पूरी वारदात पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक शातिर चोर बड़ी ही आसानी से लॉक तोड़कर बाइक को उत्तर दिशा की ओर जाने वाले बरईठवा खड़ंजा मार्ग की तरफ लेकर फरार हो गया।
चोर का हुलिया: सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, चोर की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। वारदात के वक्त उसने सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी, जबकि उसके सिर पर हेलमेट नहीं था।
बाजार में लगातार हो रही इन चोरियों से नाराज होकर स्थानीय व्यापार मंडल और व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि साप्ताहिक बाजार के दिनों में पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्धों की चेकिंग हो और पूरे बाजार परिसर में तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों का दायरा बढ़ाया जाए।
फुटेज के आधार पर चोर की शिनाख्त जारी, जल्द होगी गिरफ्तारी: चौकी प्रभारी
इस संबंध में जब बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि बाइक चोरी का यह मामला पूरी तरह उनके संज्ञान में है। पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और चोर के हुलिए व रूट के आधार पर उसकी शिनाख्त कराई जा रही है। चौकी प्रभारी ने दावा किया कि पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं और बहुत जल्द शातिर चोर को सलाखों के पीछे भेजकर वाहन बरामद कर लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












