बुलंदशहर: कागजों में चालू, जमीन पर ताला! दानपुर के कोटला गांव में सालों से बंद पड़ा सुलभ शौचालय, बीडीओ बोले जल्द होगा संचालन

दानपुर

ग्रामीण इलाकों को ओडीएफ खुले में शौच मुक्त बनाने और स्वच्छता मिशन को धरातल पर उतारने के सरकारी दावों को बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक में तगड़ा झटका लग रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


ग्रामीण इलाकों को ओडीएफ खुले में शौच मुक्त बनाने और स्वच्छता मिशन को धरातल पर उतारने के सरकारी दावों को बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक में तगड़ा झटका लग रहा है। ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटला में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सुलभ शौचालय पिछले कई वर्षों से सफेद हाथी साबित हो रहा है। निर्माण के बाद से आज तक इस शौचालय का ताला न खुलने के कारण ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।

कर्मचारी के वेतन और संसाधनों की बंदरबांट का आरोप, प्रधान के कार्यकाल पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सुलभ शौचालय की नियमित साफ-सफाई, पानी और रखरखाव के लिए शासन की ओर से प्रति माह सफाई कर्मचारी का मानदेय  तथा अन्य आवश्यक संसाधन नियमित रूप से निर्गत किए जाते हैं। इसके बावजूद शौचालय पर लगातार ताला लटका रहना बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है।

ग्रामीणों ने सीधे तौर पर ग्राम प्रधान भूरा सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पूरे कार्यकाल में भी यह शौचालय कभी जनता के लिए संचालित नहीं किया गया। सरकारी बजट का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को इस बुनियादी सुविधा से पूरी तरह वंचित रखा गया है।

लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, बीडीओ ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा

शौचालय के बंद होने से त्रस्त कीरत बघेल, अनिल कुमार, धनपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, बिट्टू, जय सिंह और करण मास्टर सहित दर्जनों ग्रामीणों ने इस अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। ग्रामीणों ने लामबंद होकर जिला प्रशासन से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और शौचालय को तत्काल प्रभाव से चालू कराने की पुरजोर मांग की है।

दोषियों पर होगी कार्रवाई, जल्द खुलेगा ताला: बीडीओ

इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी सोमवीर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि कोटला गांव के सुलभ शौचालय के बंद होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। यह बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले में तत्काल जांच बैठाकर आवश्यक विधिक व विभागीय कार्रवाई की जा रही है। बहुत जल्द इस सुलभ शौचालय को सुचारू रूप से संचालित करा दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को खुले में शौच जाने की मजबूरी से निजात मिल सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.