जहाँगीराबाद
बुलंदशहर जनपद के जहाँगीराबाद क्षेत्र में एक व्यापारी की बेटी के अपहरण के बाद उपजा भारी जनाक्रोश और संभावित सांप्रदायिक तनाव पुलिस की त्वरित व सूझबूझ भरी कार्रवाई से पूरी तरह शांत हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहाँगीराबाद क्षेत्र में एक व्यापारी की बेटी के अपहरण के बाद उपजा भारी जनाक्रोश और संभावित सांप्रदायिक तनाव पुलिस की त्वरित व सूझबूझ भरी कार्रवाई से पूरी तरह शांत हो गया है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज़ 24 घंटे के भीतर अपहृत युवती को सकुशल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। युवती की सुरक्षित बरामदगी के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहाँगीराबाद के एक प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी की बेटी के अपहरण का आरोप दूसरे समुदाय के एक युवक पर लगा था। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में अचानक तनावपूर्ण माहौल बन गया और स्थानीय व्यापारियों व संगठनों में भारी नाराजगी फैल गई।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने स्वयं इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व सभासद के बेटे समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। युवती की सुरक्षित और जल्द बरामदगी के लिए पुलिस की 8 विशेष टीमों का गठन कर उन्हें संभावित ठिकानों पर रवाना किया गया।
अपराधियों और युवती का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीमों ने जहाँगीराबाद शहर, सीमाओं और बाहरी मार्गों पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को गहनता से खंगाला। तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज से मिले सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस टीमों ने तेजी से दबिश दी और चौबीस घंटे बीतने से पहले ही युवती को बरामद कर लिया। युवती के सकुशल मिलते ही इलाके में पनप रहा आक्रोश थमा और स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई।
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील था, जिसे देखते हुए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी और तकनीकी साक्ष्यों के बल पर युवती को 24 घंटे में सुरक्षित रिकवर कर लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। इस दुस्साहसिक वारदात में शामिल सभी आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है और उनके खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस की इस तत्परता और मुस्तैदी की स्थानीय व्यापार मंडल और प्रबुद्ध नागरिकों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












