दानपुर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र में इन दिनों धान की रोपाई का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी बीच सिंचाई विभाग द्वारा क्षेत्र के माइनर में पानी छोड़े जाने से स्थानीय किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र में इन दिनों धान की रोपाई का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी बीच सिंचाई विभाग द्वारा क्षेत्र के माइनर में पानी छोड़े जाने से स्थानीय किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच पानी की उपलब्धता होने से किसानों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि धान की अगेती और पिछेती रोपाई के लिए इस समय पानी की सबसे ज्यादा आवश्यकता देखी जा रही है।
दानपुर क्षेत्र के जागरूक किसान ओमप्रकाश, यतीश पाल, सोनपाल, बृजेश, बसंत और कौशल कुमार ने बताया कि धान की रोपाई के शुरुआती 10 से 15 दिनों तक खेतों में पर्याप्त पानी का ठहराव होना फसल के लिए जीवनदायिनी साबित होता है। अगर इस नाजुक समय पर फसलों को पर्याप्त पानी मिल जाता है, तो धान के पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं और कल्ले अच्छे निकलते हैं।
किसानों का कहना है कि यदि सिंचाई विभाग द्वारा समय-समय पर इसी तरह माइनर में पानी की आपूर्ति जारी रही, तो क्षेत्र में धान की पैदावार बेहतरीन होगी, जिससे किसानों को अपनी लागत के मुकाबले अच्छा मुनाफा मिल सकेगा। माइनर में पानी आने से किसानों को अब महंगे डीजल और ट्यूबवेल के पानी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
तकनीकी वजह से थोड़ा लेट हुआ पानी, पर अब नहीं होगी दिक्कत: अधिशासी अभियंता
नहर में पानी की उपलब्धता को लेकर सिंचाई विभाग भी पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। इस संबंध में सिंचाई विभाग (खंड-12) के अधिशासी अभियंता मनोज राव ने बताया कि प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से इस बार नहरों में पानी थोड़ा देरी से आया है, जिसकी वजह से शुरुआती दौर में किसानों को थोड़ी बहुत असुविधा और चिंता जरूर हुई थी।
किसानों को समय पर मिलेगी पानी की आपूर्ति: मनोज राव
अधिशासी अभियंता ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग अन्नदाताओं की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है। अब पूरे सीजन के दौरान धान की फसल की जरूरत के मुताबिक समय-समय पर पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी किसान की फसल पानी के अभाव में प्रभावित न हो।
सिकंदराबाद: निजामपुर में पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के बाद चलीं गोलियां, गाड़ी से कुचला दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/W2JD07AEVu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












