खेकड़ा में किसान के खेत से 27 मीटर नलकूप केबल चोरी: जांच में जुटी पुलिस

बागपत

बागपत जनपद के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुभानपुर गांव में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत पर लगे नलकूप को निशाना बनाते हुए लगभग 27 मीटर केबल काट ली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुभानपुर गांव में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत पर लगे नलकूप को निशाना बनाते हुए लगभग 27 मीटर केबल काट ली। घटना का पता रविवार सुबह तब चला जब किसान कामेश्वर त्यागी अपने खेत पर पहुंचे और कटी हुई केबल देखी।

पीड़ित किसान ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नलकूप का निरीक्षण किया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के किसानों में नलकूपों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.