औरैया

औरैया जनपद के सदर ब्लॉक के ग्राम क्योंटरा में दो दिवसीय पारंपरिक दंगल व पांच दिवसीय मेले का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के सदर ब्लॉक के ग्राम क्योंटरा में दो दिवसीय पारंपरिक दंगल व पांच दिवसीय मेले का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में हरियाणा, पंजाब, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
दंगल का मुख्य मुकाबला हरियाणा के हीरा और अयोध्या के बाबा ठोकनदास के बीच हुआ। रोमांचक अखाड़े में बाबा ठोकनदास ने शानदार दांव लगाकर कुश्ती अपने नाम कर ली। इससे पूर्व हुई अन्य कुश्तियों में सिहुरा के भोले ने क्योंटरा के कन्हैया को और फिरोजाबाद के रजनीश ने एटा के अमर को शिकस्त दी। वहीं हरियाणा के विवेक व फिरोजाबाद के लव, शेरपुर सरैयां के उदय व क्योंटरा के शिवा यादव तथा मथुरा के राहुल व उत्तराखंड के गुल्ला के बीच हुए मुकाबले बराबरी पर छूटे।
आयोजक ग्राम प्रधान मीना पांडेय और उनके प्रतिनिधि अखिलेश पांडेय सहित समिति ने विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















