बामनौली में युवक पर लाठी से हमला: घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

बागपत

बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली गांव में शनिवार को घर पर बैठे एक युवक पर गांव के ही व्यक्ति ने लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी टीकरी में भर्ती कराया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली गांव में शनिवार को घर पर बैठे एक युवक पर गांव के ही व्यक्ति ने लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी टीकरी में भर्ती कराया है।

पीड़ित दीपक पुत्र प्रकाश के अनुसार, वह शनिवार को अपने घर पर बैठा था, तभी गांव का एक युवक वहां पहुंचा और अकारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.