भाग्यनगर के तुर्कीपुर अटा में 15 सालों से अधूरी गली: जलभराव और गड्ढों से ग्रामीण परेशान

औरैया

औरैया जनपद के विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत तुर्कीपुर अटा में पिछले 15 वर्षों से एक मुख्य गली का खड़ंजा निर्माण न होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना व दोपहिया वाहन निकालना दूभर हो गया है,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत तुर्कीपुर अटा में पिछले 15 वर्षों से एक मुख्य गली का खड़ंजा निर्माण न होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना व दोपहिया वाहन निकालना दूभर हो गया है, जिससे आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई प्रधानों का कार्यकाल बीत जाने और बार-बार मौखिक शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क को भी ठीक नहीं कराया गया, जिसे ग्रामीणों ने खुद मिट्टी डालकर जैसे-तैसे समतल किया।

मामले में ग्राम प्रधान लायक सिंह ने बताया कि सड़क की पैमाइश कराई जा चुकी है और उन्होंने ग्रामीणों से कुछ समय मांगा है। प्रधान ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाकर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। इस दौरान प्रदीप दीक्षित, बलवान सिंह, भोले सिंह, विनीत दुबे, हर्ष दीक्षित, अरविंद दीक्षित और योगेश कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.