अथाईशेख चौराहे पर गड्ढे और कीचड़ से बदहाल हुआ मार्ग: राहगीर परेशान, बाइक सवार हो रहे हादसे का शिकार

बिजनौर

बिजनौर जनपद के मनकुआं से धामपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित व्यस्तम अथाईशेख चौराहा जर्जर होकर गहरे गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो चुका है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के मनकुआं से धामपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित व्यस्तम अथाईशेख चौराहा जर्जर होकर गहरे गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो चुका है। धामपुर-नूरपुर मार्ग को जोड़ने वाले और 24 घंटे व्यस्त रहने वाले इस चौराहे की खस्ताहाली के कारण राहगीरों व वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है।

बारिश के बाद गड्ढों में जलभराव व कीचड़ होने से कार, बस, ई-रिक्शा, ऑटो व लोडिंग वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। राह में संतुलन बिगड़ने से कई बाइक सवार गिरकर चुटिल भी हो चुके हैं।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों, आरएसएस कार्यकर्ताओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विभागीय अधिकारियों से जनहित में संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त चौराहे की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.