महराजगंज: खेल-खेल में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आया मासूम, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां खेल-खेल में 12 वर्ष का एक मासूम बच्चा 11 हजार वोल्टेज के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया है, जिसे बेहद नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पूरी घटना निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम खेसरा शीतला पुर की है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी मुकुंद साहनी का 12 वर्षीय बेटा सुधाकर अपने घर के पास एक दीवार पर चढ़कर खेल रहा था। इसी दौरान वह दीवार के बिल्कुल पास से गुजर रही 11000 वोल्टेज की हाईटेंशन बिजली लाइन की जद में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार और भयानक था कि मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए आनन-फानन में बच्चे को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निचलौल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत बच्चे का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत अत्यधिक गंभीर और चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया है। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीण मासूम के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.