बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद क्षेत्र के दानपुर गांव में इन दिनों बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। स्थिति यह हो गई है कि बंदरों के डर से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दुभर हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद क्षेत्र के दानपुर गांव में इन दिनों बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। स्थिति यह हो गई है कि बंदरों के डर से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दुभर हो गया है।
स्थानीय निवासी मनोज कुमार, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश और कौशल लालू गुप्ता ने बताया कि बंदर बेखौफ होकर गलियों में घूम रहे हैं और मौका मिलते ही हमला कर देते हैं। बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान सभी खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं।
दानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नवल किशोर के अनुसार, रोजाना लगभग तीन से चार लोग बंदरों के काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
परेशान ग्रामीणों ने मामले की शिकायत वन विभाग से कर जल्द राहत की मांग की है। वहीं, वन रेंजर मोहित चौधरी ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा। पकड़े गए बंदरों को दूर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उन्हें जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















