अनूपशहर में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर में बुधवार को पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मोत्सव ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ अपार श्रद्धा, उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर में बुधवार को पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मोत्सव ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ अपार श्रद्धा, उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने पैगंबर साहब के जीवन मूल्यों और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

सुबह से ही मुस्लिम समाज में पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा गया। घरों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा जगह-जगह मिलाद की महफिलें आयोजित की गईं। पैगंबर साहब के बताए भाईचारे, प्रेम, शांति और इंसानियत के रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया गया।

नगर के प्रमुख मार्गों से नात-ए-पाक और धार्मिक नारों के बीच भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस का मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर एडवोकेट जावेद, शेख रिहान, शेख रहीस, राशिद गाजी, मोहसिन गाजी, बिंदु सैफी, अफजल गाजी, मनोज गोल्डी, सरफराज अंसारी, राशिद हुसैन, फराज शेख, मोहम्मद आरिफ, बबलू मेंबर और दिलशाद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.