खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: अनूपशहर व जहांगीराबाद में छापेमारी, 35 किलो पुरानी मिठाई नष्ट

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को अनूपशहर और जहांगीराबाद में सघन छापेमारी की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को अनूपशहर और जहांगीराबाद में सघन छापेमारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से दोनों कस्बों के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर मौके से गायब हो गए।

जहांगीराबाद स्थित एक कारखाने की जांच के दौरान टीम ने बर्फी और घेवर के नमूने लिए। इस दौरान मौके पर मिली लगभग 35 किलोग्राम पुरानी और दूषित मिठाई को तुरंत नष्ट कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹11,750 बताई जा रही है। वहीं अनूपशहर में सोयाबीन मिल्क से निर्मित खाद्य उत्पाद का सैंपल लिया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि एकत्रित किए गए सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सभी व्यापारियों को स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.