महाराजगंज

महाराजगंज नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड अचानक बाढ़ की आशंका के चलते महाराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड अचानक बाढ़ की आशंका के चलते महाराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सोहगीबरवा क्षेत्र में पीएसी और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया है।
प्रशासन ने गंडक नदी के तटीय और निचले इलाकों के निवासियों को जलभराव व तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी है। साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।
आपात स्थिति में सहायता के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) के हेल्पलाइन नंबर 05523-222162, 1077 (आपदा हेल्पलाइन), 9628819145 और 9621333537 पर संपर्क किया जा सकता है।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















