60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को फ्री बस यात्रा: सिद्धार्थनगर में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का लाइव प्रसारण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ और रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा सुविधा की शुरुआत की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ और रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा सुविधा की शुरुआत की गई। लोहिया कलाभवन सिद्धार्थनगर में आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, डीएम शिवशरणप्पा जीएन और सीडीओ बलराम सिंह की उपस्थिति में इसका लाइव प्रसारण देखा गया।

योजना के तहत प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं परिवहन निगम की बसों में आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाकर नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके अलावा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 27 से 29 अगस्त तक प्रदेश की महिलाओं को अपने एक सहयात्री के साथ बसों में मुफ्त यात्रा का विशेष तोहफा दिया गया है।

मुख्य अतिथि डॉ. संजय निषाद ने योजना की सराहना करते हुए इसे आधी आबादी के सशक्तिकरण और सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने सभी का स्वागत करते हुए महिलाओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा महिलाओं को वस्त्र और मिठाई वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.