बुलंदशहर: खुर्जा नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-कार्ट डिलीवरी हब से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 2 शातिर सदस्य गिरफ्तार; 11 मोबाइल बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर पुलिस ने शातिर चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए 11 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर पुलिस ने शातिर चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए 11 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार दिनांक वादी राकेश कुमार शर्मा, अधिकृत प्रतिनिधि इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा थाना खुर्जा नगर पर तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि मैसर्स इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कार्यालय बेंगलुरु कर्नाटक में स्थित है तथा कंपनी पूरे भारत में ई-कार्ट (E-KART) लॉजिस्टिक्स ब्रांड के नाम से स्टोरेज, वेयरहाउसिंग, सभी प्रकार के परिवहन सेवाओं के प्रबंधन तथा कूरियर सेवाओं का व्यवसाय करती है। इसी लिए कंपनी द्वारा पूरे भारत में वितरण केंद्र/वेयरहाउस/डिलीवरी हब बनाए गए हैं।

कंपनी द्वारा जांच करने पर ज्ञात हुआ कि फरवरी 2025 के मध्य कंपनी के खुर्जा हब से अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में मोबाइल फोन चोरी किये गये हैं। इस सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 735/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना के क्रम में थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर 02 शातिर चोरों को 11 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
फरदीन पुत्र फराहिम निवासी मोहल्ला लाल दरवाजा मस्जिद के पास कस्बा व थाना शिकारपुर बुलंदशहर। हाल निवासी- मोहल्ला चौहट्टा सलीम कस्बा व थाना खुर्जानगर
रिजवान पुत्र फजलूर रहमान निवासी मोहल्ला सराय अल्लो कस्बा व थाना खुर्जानगर बुलंदशहर

बरामदगी का विवरण
11 मोबाइल फोन (भिन्न-भिन्न कंपनी)

गिरफ्तार अभियुक्त फरदीन का आपराधिक इतिहास:
फरदीन के खिलाफ थाना खुर्जानगर में चोरी, आयुध अधिनियम सहित कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें मु0अ0सं0-601/21, 621/21, 624/21, 368/22, 315/21 और 735/26 शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान का आपराधिक इतिहास
रिजवान के खिलाफ मु0अ0सं0-735/26 धारा-316(4)/317(2) बीएनएस थाना खुर्जानगर बुलंदशहर का 1 मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
रामफल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना खुर्जा नगर
उ0नि0 संदीप कुमार, उ0नि0 सुमित कुमार पाण्डेय
का0 सुमित कुमार, का0 रोहित कुमार, का0 सचिन कुमार, रि0का0 अंकित कुमार

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.