एसबीआई बैंक के सामने से गायब हुई मोटरसाइकिल का मामला सुलझा, वाहन की अदला-बदली निकली वजह

महराजगंज

परतावल/महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक के सामने से मोटरसाइकिल गायब होने का मामला पुलिस ने तत्परता से सुलझा लिया। जांच में यह मामला चोरी का नहीं, बल्कि एक जैसी मोटरसाइकिलों के कारण हुई वाहन की अदला-बदली का निकला।

घटना रविवार, 6 जुलाई को दोपहर करीब 3:50 बजे की है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गोधवल निवासी पिंटू गुप्ता अपने आवश्यक कार्य से एसबीआई बैंक पहुंचे थे। उन्होंने बैंक पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पांडे को सूचना दी कि उनकी मोटरसाइकिल (नंबर यूपी 56 एएम 9811) बैंक परिसर से गायब हो गई है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पांडे ने तत्काल जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि महम्मदा निवासी खदेरू गुप्ता गलती से पिंटू गुप्ता की मोटरसाइकिल अपने घर ले गए थे, जबकि अपनी मोटरसाइकिल बैंक परिसर में ही छोड़ गए थे। दोनों मोटरसाइकिलों का रंग और मॉडल एक समान होने के कारण यह भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को बुलाया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पिंटू गुप्ता की मोटरसाइकिल उन्हें सकुशल सुपुर्द कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला शांतिपूर्वक सुलझ गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.