सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के डुमरियागंज मंडल में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की मंडल मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच सार्थक चर्चा हुई।
नेतृत्व पर भरोसा और विकास का संकल्प
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि डुमरियागंज का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, संगठन और क्षेत्र के विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित होकर कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं की इसी एकजुटता और समर्पण के बल पर क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
बैठक में भरोसा जताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे आने वाले समय में जनसमर्थन के साथ नई सफलताएं हासिल की जा सकें। इस अवसर पर मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक और प्रवासी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।













