औरैया
औरैया पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार, 6 जुलाई 2026 को कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वांछित अभियुक्त अनिल राजपूत (पुत्र विनोद राजपूत, निवासी सैनिक कॉलोनी, खानपुर चौराहा, थाना कोतवाली औरैया) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1), 352, 351(2), 127(2), 123 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा (मु.अ.सं. 432/2026) पंजीकृत है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
आरोपी को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार और हेड कांस्टेबल राजेश त्रिवेदी शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।













