सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर यूपी-एग्रीस परियोजना के तहत विकास खंड शोहरतगढ़ के ग्राम लुचुइया और नडौरा में कालानमक धान की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट वाराणसी की टीम ने मंगलवार को किसानों के साथ बैठक की और खेतों का भ्रमण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर यूपी-एग्रीस परियोजना के तहत विकास खंड शोहरतगढ़ के ग्राम लुचुइया और नडौरा में कालानमक धान की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट वाराणसी की टीम ने मंगलवार को किसानों के साथ बैठक की और खेतों का भ्रमण किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषकों को कालानमक धान की वैज्ञानिक खेती, फसल प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और बेहतर विपणन के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने प्रगतिशील किसानों विजय पाल मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, विवेक उपाध्याय, संजय मिश्रा और बाल मुकुंद सहित अन्य कृषकों व एफपीओ सदस्यों से सीधा संवाद कर उन्हें उन्नत तकनीकों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में IRRI की ओर से डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉ. एंथनी फुलफोर्ड, मोबेन इग्नेशियस और हेमंत प्रधान मौजूद रहे। वहीं, कृषि विभाग सिद्धार्थनगर से मनोज गुप्ता, श्रीधर शर्मा और संजीव कुमार ने भाग लेकर किसानों का मार्गदर्शन किया। विशेषज्ञों ने खेतों का निरीक्षण कर बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












