बलरामपुर
बलरामपुर जनपद की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अस्पतालों के बाहर से चोरी की गई 02 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में उप-निरीक्षक नवनीत सिंह पुलिस टीम के साथ गोंडा-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम बहादुरापुर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आ रहे 04 व्यक्तियों को संदेह होने पर रोका गया। कड़ाई से पूछताछ और कागजातों की मांग करने पर वे वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। गहनता से जांच करने पर पता चला कि दोनों गाड़ियां चोरी की हैं, जिनमें से एक बाइक 27 जुलाई 2026 को संयुक्त जिला अस्पताल बलरामपुर से चुराई गई थी।
वाहिद खान (पुत्र अनवर खान) – निवासी मथुरा बाजार (ललिया), वर्तमान पता गनवरिया (तुलसीपुर)।
कुर्बान अली (पुत्र रमजान अली) – निवासी विशुनापुर (थाना कोतवाली देहात)।
शिवकुमार उर्फ विरेन्द्र मौर्या (पुत्र जगतराम मौर्या) – निवासी गौशाला रोड, भगवतीगंज (थाना कोतवाली नगर)।
कौशल किशोर (पुत्र कामता प्रसाद) – निवासी धुसाह (थाना कोतवाली देहात)।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह बनाकर अस्पतालों के आसपास से दोपहिया वाहन चुराते थे। बरामद एक बाइक (हीरो स्प्लेंडर प्लस UP51AP8073) संयुक्त जिला अस्पताल से और दूसरी बाइक (UP47V3389) जिला मेमोरियल अस्पताल बलरामपुर के पास से चुराई गई थी। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वे वाहनों के नंबर प्लेट बदल देते थे या हटा देते थे।
पकड़े गए आरोपियों में से तीन का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है:
वाहिद खान: थाना तुलसीपुर में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) का मुकदमा दर्ज।
शिवकुमार उर्फ विरेन्द्र मौर्या: थाना कोतवाली देहात में चोरी व बरामदगी (BNS) का मुकदमा।
कौशल किशोर: थाना कोतवाली देहात में चोरी और माल बरामदगी से संबंधित दो अलग-अलग मामले दर्ज।
सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम उप-निरीक्षक: नवनीत सिंह, श्रवण चन्द, अमित चौहान,हेड कांस्टेबल: ऋतुराज,कांस्टेबल: अजीत सिंह, अभिषेक सिंह एवं अमित शर्मा।
हापुड़ जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे मेरठ मंडल के मंडलायुक्त (डिवीजनल कमिश्नर) भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने हापुड़ जिले की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। pic.twitter.com/XfY5FiMugZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












