बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर रामघाट में प्रसिद्ध ननुआ चपरासी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर रामघाट में प्रसिद्ध ननुआ चपरासी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली इस यात्रा में दूर-दराज के जनपदों और विभिन्न प्रदेशों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आश्रम से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा का शुभारंभ समाधि स्थल आश्रम से महंत राकेश ननुआ चपरासी के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
यह विशाल शोभायात्रा हजारा नहर, प्राइवेट बस अड्डा, गंगा घाट, मुख्य बाजार और रामलीला मैदान जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। पूरे नगर का भ्रमण करने के पश्चात यात्रा पुनः आश्रम पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ इसका विधिवत समापन हुआ।
देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
शोभायात्रा में दूर-दराज से आए ननुआ चपरासी जी के शिष्यों और भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु बैंड-बाजों और डीजे की भक्तिमय धुनों पर झूमते-नाचते नजर आए। भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गुरु पूर्णिमा की खुशियां मनाईं।
इस दौरान करीब एक दर्जन भव्य और आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। इनमें विशेष रूप से ननुआ चपरासी, माता पार्वती, भगवान शिव, हनुमान जी, माता काली और माता लक्ष्मी की मनोरम झांकियां शामिल थीं।
चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, ये गणमान्य रहे मौजूद
हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने दर्जनों उप-निरीक्षकों और भारी पुलिस बल के साथ पूरे मार्ग पर मुस्तैदी से तैनात रहकर शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया।
इस भव्य आयोजन में महंत राकेश ननुआ चपरासी के साथ उपमहंत मनजीत कौर, मोटी शर्मा, कर्मवीर सिंह, गुरविंदर सिंह कपूर, हरीश वर्मा, और जतिन त्यागी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।
हापुड़ जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे मेरठ मंडल के मंडलायुक्त (डिवीजनल कमिश्नर) भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने हापुड़ जिले की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। pic.twitter.com/XfY5FiMugZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












