सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर एनएच-730 पर शोहरतगढ़-बढ़नी मार्ग स्थित मड़वा तिराहे के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर एनएच-730 पर शोहरतगढ़-बढ़नी मार्ग स्थित मड़वा तिराहे के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बताते चले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान धर्मेंद्र निषाद पुत्र बनारसी निषाद निवासी बारी टोला तिवई थाना सुरवली, देवरिया के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था। घटना से कुछ समय पूर्व वह सीएचसी शोहरतगढ़ के पास लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था, जहां लोगों ने उसे सकुशल नीचे उतारा था।
इसके थोड़ी देर बाद वह मड़वा तिराहे की तरफ चला गया, जहां तेज रफ्तार सरकारी रोडवेज बस की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












