सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने पुलिस बल के साथ शोहरतगढ़ के नीबी दोहनी क्षेत्र में पैदल गश्त की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने पुलिस बल के साथ शोहरतगढ़ के नीबी दोहनी क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

एएसपी ने बताया कि दोनों पर्वों के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर दोनों समुदायों के संभ्रांत लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












