खानपुर के होटल में अनैतिक गतिविधि का आरोप, बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग की

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक होटल में कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

बजरंग दल के प्रखंड सत्संग प्रमुख सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक और एक युवती होटल में मौजूद हैं तथा वहां कथित रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

 

कार्यकर्ताओं का दावा है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और एक युवक को हिरासत में लिया। बजरंग दल ने होटल प्रबंधन की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने थाना पहुंचकर मामले में लिखित तहरीर भी दी है।

 

बजरंग दल का कहना है कि दोषियों के खिलाफ शीघ्र मुकदम दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.