धौरहरा
लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रानी पुरवा के पास स्थित नाले में डूबने से एक 14 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रानी पुरवा के पास स्थित नाले में डूबने से एक 14 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
मृतक की पहचान धौरहरा कस्बे के रामवाटिका मोहल्ला निवासी मोहन चौहान (14) पुत्र हरिश्चंद्र चौहान के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, मोहन मानसिक रूप से कमजोर था। मंगलवार सुबह वह अचानक घर से निकल गया था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ ही देर बाद रानी पुरवा के पास नाले में उसके डूबने की दुखद सूचना मिली।
मोहन अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रो-रोकर मां और परिवारजनों का बुरा हाल है।
घटना के संबंध में पुलिस प्रशासन का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की गहनता से जांच जारी है।
बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के ग्राम लालगढ़ी में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। सोमवार रात वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए बड़े पिंजरे में मगरमच्छ के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। pic.twitter.com/b3sE9VR6FG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2026












