लखीमपुर खीरी:पलिया में फिर दर्दनाक सड़क हादसा,ट्रक और डीसीएम के बीच फंसी बाइक, अधेड़ का सिर धड़ से अलग

पलिया-खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे ग्राम ढाखा के पास एक अत्यंत भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे ग्राम ढाखा के पास एक अत्यंत भीषण सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक और डीसीएम के बीच बाइक सवार अधेड़ आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया।

ओवरटेक के प्रयास में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम मटेहिया निवासी शारदा (50) पुत्र बलदेव मंगलवार शाम अपनी बाइक से पलिया-संपूर्णानगर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक को पीछे से आ रही डीसीएम ओवरटेक करने का प्रयास करने लगी।

इसी आपाधापी में शारदा की बाइक दोनों भारी वाहनों के बीच फंस गई और वह नीचे गिर पड़े। वाहनों की चपेट में आने से शारदा का सिर धड़ से अलग हो गया और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने डीसीएम को पकड़ा, जेब से मिले 6,400 रुपये

हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहन मौके से फरार हो गए थे, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीसीएम को कुछ ही दूरी पर हिरासत में ले लिया।

सूचना मिलते ही पलिया पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से ₹6,400 नकद बरामद हुए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंचे सपा नेता, पुलिस जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता संजीव कुमार मुन्ना भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डीसीएम को ट्रेस कर लिया गया है तथा फरार ट्रक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान