महराजगंज
महराजगंज 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज में आयोजित अंतर क्षेत्रक स्तरीय सात दिवसीय बढ़ई (कारपेंटर) कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज में आयोजित अंतर क्षेत्रक स्तरीय सात दिवसीय बढ़ई (कारपेंटर) कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने की।
कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जवानों को कार्यशाला में अर्जित तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल का अपनी-अपनी वाहिनियों में प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से कार्मिकों की कार्यकुशलता, आत्मनिर्भरता और संसाधनों के बेहतर उपयोग की क्षमता में वृद्धि होती है।
सात दिवसीय इस कार्यशाला में 09वीं, 22वीं, 43वीं, 50वीं और 66वीं वाहिनी के कुल 10 कार्मिकों ने भाग लिया और बढ़ईगीरी से संबंधित विभिन्न सैद्धांतिक व व्यावहारिक गुर सीखे। इस अवसर पर वाहिनी के अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।
बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के ग्राम लालगढ़ी में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। सोमवार रात वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए बड़े पिंजरे में मगरमच्छ के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। pic.twitter.com/b3sE9VR6FG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2026












