औरैया
औरैया: जनपद की बिधूना तहसील अंतर्गत अछल्दा-बिधूना मार्ग पर स्थित बीराऊसर गांव के सामने बना स्पीड ब्रेकर राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है।

इस ऊंचे ब्रेकर के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाबरपुर निवासी नवीन गौतम अपनी मोटरसाइकिल से अछल्दा से बिधूना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह बीराऊसर के पास इस अनियंत्रित ब्रेकर की चपेट में आकर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले इसी जगह पर ब्रेकर से गिरकर एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है।
जनता की मांग: क्षेत्रीय जनता ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए इन ऊंचे ब्रेकर्स पर कड़ा रोष जताया है। बिधूना क्षेत्र के नागरिकों ने जिलाधिकारी औरैया बृजेश कुमार और PWD के अधिशाषी अभियंता से आमजन की सुरक्षा को देखते हुए इस खतरनाक ब्रेकर को तत्काल हटाने या दुरुस्त कराने की मांग की
है।













