एम्बुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

महराजगंज

महराजगंज  जनपद में आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से एक बार फिर चलती एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराने का सराहनीय मामला सामने आया है।

मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  मिठौरा क्षेत्र का है, जहां जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

क्या है पूरा मामला?

केस आईडी: 361914458

दिनांक: 04 जुलाई 2026

मरीज का नाम: अमीता (पत्नी: विश्राम), निवासी: मदनपुरा

संबंधित आशा: नेउरा देवी

शनिवार शाम 17:17 बजे एम्बुलेंस को मदनपुरा गांव से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला के लिए कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस त्वरित गति से रवाना हुई और शाम 17:32 बजे मरीज के घर पहुंच गई।

चलती एम्बुलेंस में बढ़ा दर्द, डाॅक्टर से ली मदद

मरीज को एम्बुलेंस में शिफ्ट करते ही उसकी प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एम्बुलेंस में तैनात EMT कुमारी गायत्री और पायलट लाखन प्रसाद ने तुरंत सूझबूझ दिखाई। उन्होंने बिना समय गंवाए आपातकालीन स्थिति में ERCP (के माध्यम से कॉल सेंटर पर तैनात डॉ. सौरभ से संपर्क साधा।

सूझबूझ से कराया सुरक्षित प्रसव

डॉ. सौरभ द्वारा फोन पर दिए गए चिकित्सीय निर्देशों का पालन करते हुए EMT कुमारी गायत्री ने बेहद समझदारी और कुशलता से एम्बुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

सफलतापूर्वक प्रसव संपन्न होने के बाद एम्बुलेंस कर्मियों ने तुरंत मां और नवजात शिशु को CHC मिठौरा में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित पाए गए हैं। एम्बुलेंस टीम के इस त्वरित और सराहनीय कार्य की परिजनों और अस्पताल स्टाफ द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.