लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार को पैला स्थित निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए भाई साहब न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार को पैला स्थित निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 22.83 करोड़ रुपये की लाग
त से बन रहे इस महत्वाकांक्षी विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का जायजा लेते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा स्वीकृत डिजाइन और तकनीकी मानकों के अनुरूप निर्माण कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य का समय-समय पर थर्ड पार्टी असेसमेंट कराने पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि परियोजना के तहत जी+2 शैक्षणिक भवन, मिड-डे मील भवन, बाल वाटिका, बहुउद्देशीय हॉल, छात्रावास, स्टाफ आवास, गार्ड रूम, बाउंड्री वॉल, सोलर सिस्टम, सीसीटीवी, डीजी सेट, अग्निशमन व्यवस्था, सड़क, जलापूर्ति, विद्युत कनेक्शन और बागवानी सहित आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नंदलाल, खंड शिक्षा अधिकारी बेहजम देवेश राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।












