बागपत
बागपत शहर स्थित वात्स्यायन पैलेस में शनिवार को 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद धन सिंह कोतवाल की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ न्यूज़ की खास रिपोर्ट

बागपत शहर स्थित वात्स्यायन पैलेस में शनिवार को 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद धन सिंह कोतवाल की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बड़ी संख्या में सामाजिक, शैक्षणिक एवं प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का आयोजन धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान के नेतृत्व में किया गया। संगोष्ठी में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर चपराना, प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश धामा, उपाध्यक्ष अहलकार सिंह नागर, प्रवक्ता राजबल, सुभाष चेयरमैन, कैप्टन सुभाष, प्रदीप चपराना, महकार सिंह, मेरठ के सीओ नागेंद्र नागर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने धन सिंह कोतवाल के जीवन, त्याग और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और समाजहित के मार्ग पर चलना चाहिए।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज देशवासी जिस स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं, वह देश के वीर शहीदों के बलिदान का परिणाम है। जिस प्रकार किसान खेतों में मेहनत कर देश का पेट भरता है, उसी प्रकार सीमा पर तैनात जवान देश की सुरक्षा करते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश के शहीदों के त्याग और बलिदान का सम्मान करे तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे।












