नेपाल सीमा पर एसएसबी-एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2.5 किलो मेथाक्वॉलोन ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार

महराजगंज

सोनौली/महराजगंज भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट ।

सोनौली/महराजगंज भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की 22वीं वाहिनी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) गोरखपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने नेपाल से भारत आ रही एक महिला के कब्जे से करीब 2.5 किलोग्राम मेथाक्वॉलोन ड्रग्स बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के अनुसार, 22वीं वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह के निर्देश तथा सहायक कमांडेंट प्रिया यादव के नेतृत्व में एसएसबी की “बी” समवाय सोनौली और एनसीबी गोरखपुर की टीम सीमा स्तंभ संख्या 517/2 के पास संयुक्त जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान नेपाल से भारत आ रही एक महिला के ट्रॉली बैग की स्कैनिंग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।

 

बैग की गहन तलाशी लेने पर विशेष रूप से बनाई गई गुप्त जगह से कार्बन पेपर में लपेटकर छिपाया गया संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच में उसके मेथाक्वॉलोन होने की पुष्टि हुई। बरामद ड्रग्स का वजन लगभग 2.5 किलोग्राम पाया गया।

 

गिरफ्तार महिला की पहचान टी. संग मार्गहिंग (30 वर्ष), निवासी ग्राम पचाई, मणिपुर के रूप में हुई है। बरामद मादक पदार्थ और आरोपी महिला को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। एसएसबी और एनसीबी ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.