हाइडल कॉलोनी में बिजली कटौती से आक्रोश, लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन स्थायी समाधान न होने पर कल से बड़ा आंदोलन की चेतावनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र की हाइडल कॉलोनी में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र की हाइडल कॉलोनी में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली न मिलने से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही के कारण क्षेत्र में लंबे समय से बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। शनिवार को दोपहर से आपूर्ति ठप होने के बाद हालात और बिगड़ गए।

 

लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में बिजली न होने से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। घरों में पानी की किल्लत हो गई और दैनिक कामकाज ठप पड़ गया।

 

आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई और इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो रविवार सुबह से क्षेत्र में बड़ा धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.