बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद अभियान के तहत थाना गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार रात पशु चोर गैंग को धर दबोचा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद अभियान के तहत थाना गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार रात पशु चोर गैंग को धर दबोचा। मुठभेड़ में गैंग का मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी घायल हो गया, जबकि उसके 5 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

थाना गुलावठी प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक गौरव सिंह, उप निरीक्षक अनिल कुमार, हैड कांस्टेबल राजवीर सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल अरविंद कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
स्वाट टीम से प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, गुलावठी के पशु पैठ बाजार के पास बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वसीम कुरैशी पुत्र असलम निवासी हापुड़ के पैर में गोली लगी।
घायल वसीम सहित अदनान कुरैशी, मोसिन कुरैशी, इकराम कुरैशी, शिवकुमार जाटव और कामयाब को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 2 चोरी की भैंस, 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 1 कारतूस और घटना में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप गाड़ी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ कि वसीम 2021 से सक्रिय है और बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद में दर्जनों वारदातों में शामिल रहा है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाश की तलाश जारी है।












