महराजगंज: खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

महराजगंज

महराजगंज: खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत महराजगंज जनपद के सोनौली क्षेत्र के भारिया गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के सोनौली क्षेत्र के भारिया गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में पानी लगाने के दौरान एक युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान खरहरवा निवासी युवक के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बिजली व्यवस्था की जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.