बलिया
बलिया जनपद के बैरिया क्षेत्र में बाढ़ से निपटने के लिए की जा रही प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बैरिया विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक जयप्रकाश अंचल ने शिवपुर घाट, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बैरिया क्षेत्र में बाढ़ से निपटने के लिए की जा रही प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बैरिया विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक जयप्रकाश अंचल ने शिवपुर घाट, सेमरी, दुबे छपरा और गोपालपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कटान रोधी कार्यों में भारी लापरवाही और सुस्ती देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
विधायक जयप्रकाश अंचल ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी कई अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निर्धारित समय-सीमा (डेडलाइन) समाप्त हो चुकी है, लेकिन अधिकांश काम अब तक अधूरे पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ विभाग की इस घोर लापरवाही के कारण क्षेत्र की जनता के जान-माल पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
सपा विधायक ने संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि कटान रोधी कार्यों में तत्काल तेजी लाकर सभी अधूरे कामों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि विभागीय लापरवाही जारी रही और बाढ़ के दौरान जनता को कोई भी परेशानी हुई, तो इसकी लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों से कर जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई कराई जाएगी।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













