उचौलिया
लखीमपुर खीरी जनपद के उचौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के उचौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। कोटरा जियो पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 08:30 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा और बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जमालपुर निवासी मुतूलाल समेत दो लोग हुए लहूलुहान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की पहचान मुतूलाल, निवासी ग्राम जमालपुर के रूप में हुई है, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
देवदूत बनकर पहुंची NHAI की टीम, तत्काल पहुंचाया
हादसे की सूचना जैसे ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पेट्रोलिंग टीम को मिली, टीम ने बिना एक पल गंवाए बेहद तत्परता दिखाई। NHAI की टीम तुरंत एम्बुलेंस के साथ ग्राउंड जीरो पर पहुंची और दोनों लहूलुहान घायलों को मौके से रेस्क्यू कर तत्काल नजदीकी पसगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
चिकित्सकों के अनुसार, दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए NHAI की टीम की इस त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी की जमकर सराहना की है।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026












