लखीमपुर खीरी: गोला रेंज में वन महोत्सव व ‘ग्रीन चौपाल’ का आयोजन,’एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर रेंजर अमित सिंह ने किया पौधरोपण

गोला/लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के दक्षिण खीरी वन प्रभाग अंतर्गत गोला रेंज में ‘वन महोत्सव’ एवं ‘ग्रीन चौपाल’ कार्यक्रम का बेहद सफल और गरिमामयी आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के दक्षिण खीरी वन प्रभाग अंतर्गत गोला रेंज में ‘वन महोत्सव’ एवं ‘ग्रीन चौपाल’ कार्यक्रम का बेहद सफल और गरिमामयी आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में गोला रेंजर सहित क्षेत्र के वन दरोगा, वन रक्षक और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

पश्चिमी बीट के बंजरिया व पुनर्भू ग्रंट में रोपे गए फलदार पौधे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा कार्यक्रम गोला रेंजर अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वन महोत्सव के तहत गोला रेंज की पश्चिमी बीट (ग्रंट नंबर 11) के मजरा बंजरिया और पुनर्भू ग्रंट में सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने आम सहित विभिन्न फलदार व छायादार प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सहभागिता की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोला रेंजर अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 7 जुलाई तक एक विशेष वन महोत्सव सप्ताह और वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने देशव्यापी अभियान की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा:

इस वर्ष हमारे वृक्षारोपण अभियान की मुख्य थीम ‘एक पेड़ मां के नाम’ रखी गई है। हमारी प्रकृति और मां दोनों ही जीवन का आधार हैं। इसलिए वन विभाग के साथ-साथ सभी ग्रामीण भाई-बहनों से अपील है कि वे अपनी माता जी के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी सुरक्षा का जिम्मा भी लें। ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में हमारा पर्यावरण तभी सुरक्षित रह सकता है, जब हम सब मिलकर इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में वन विभाग का स्टाफ व ग्रामीण रहे मौजूद

ग्रीन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को पौधों की देखभाल और वनों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उप वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित बाबू, वन दरोगा जगदीश वर्मा, वन दरोगा शैलेंद्र द्विवेदी सहित वन विभाग के अन्य स्टाफ कर्मी और क्षेत्र के संभ्रांत व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.