नेपाल में भारी बारिश के बाद बढ़ा था नारायणी का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

महराजगंज

नेपाल में अचानक हुई भारी बारिश और बाढ़ के बाद महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

नेपाल में अचानक हुई भारी बारिश और बाढ़ के बाद महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। नारायणी नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे घटने लगा है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि प्रशासन अभी भी पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है।

नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण नारायणी नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इससे निचलौल क्षेत्र के नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई थी। हालात को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल सतर्कता बढ़ा दी थी। अब नदी के जलस्तर में कमी आने से फिलहाल तत्काल बाढ़ का खतरा कम हो गया है।

बाढ़ की आशंका को देखते हुए वाल्मीकिनगर बैराज के सभी गेट खुले रखे गए हैं। वहीं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को नदी के किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा किसी भी तरह की आपात स्थिति या असामान्य जलस्तर की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए हैं।

हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, एसएसबी 22वीं बटालियन के कमांडेंट, एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता सहित शासन-प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति की निगरानी की।

फिलहाल नारायणी नदी का जलस्तर कम होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है, लेकिन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निगरानी और सतर्कता जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.